इंडियन प्रीमियर
लीग (आईपीएल) का विवादों से पुराना नाता रहा है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब
तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। आईपीएल का हर एक सीजन किसी ने किसी
बड़े विवाद का शिकार रहा है।
हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि
विवादों की वजह से ही आईपीएल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ी है।
विवादों की फेहरिस्त
हरभजन और श्रीसंत
1.आईपीएल के पहले
सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल
पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी
हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था।
ये भी पढ़ें- दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम कौन से हैं। 10 largest cricket stadium
शेन वॉर्न ने दी गालियां
2. साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने
आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को
सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई
थी।
मैच फिक्सिंग
3. साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने के
बाद इन चेन्नई और राजस्थान की टीमों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मामले में
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था।
ये भी पढ़ें- किस देश के क्रिकेट खिलाडियों को सबसे अधिक मैच फीस मिलती है?
गंभीर-कोहली
4. साल 2013 में क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल के दौरान एक
ही देश के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई कहासुनी ने सभी को चौंका दिया
था। यह दो खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और हाल ही
में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गौतम गंभीर गौतम गंभीर केकेआर के कप्तािन थे और
आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में थी। तभी किसी बात को लेकर गौतम गंभीर और
विराट कोहली से कहासुनी हो गई। इस विवाद को पुरी दुनिया ने देखा हालांकि साथी
खिलाड़ियों और अंपायर के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
शाहरुख खान ने सिक्योरिटी गार्ड से की बद्तमीजी
5.आईपीएल सीजन-12 में कोलकाता नाइटराइडर्स के चैंपियन बनने पर
शाहरुख खान ने सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की थी। इस घटना के बाद शाहरुख खान को
चार साल के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
सौरव गांगुली
6. दिग्गज खिलाड़ी
सौरव गांगुली को पहले तीन सीजन में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। चौथे सीजन में
इस खिलाड़ी को नीलामी में न खरीदकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान को क्रिकेट फैंस के
विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता की गलियों में शाहरुख खान के खिलाफ विरोध
प्रदर्शन किया गया था।
ललित मोदी
7. भारत में आईपीएल
की नींव पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की अध्यक्षता में रखी गई थी। ललित मोदी का नाम
बाद में मनी लॉन्ड्रिंग, मैच फिक्सिंग और
बड़ी वित्तीय हेरा-फेरी में भी सामने आया था।
ये भी पढ़ें-

0 Comments