एक दिवसीय वर्ल्ड कप के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत होने वाली है। ICC ने इसका पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप कराने का एलान किया। 1 अगस्त से खेली जाने वाली एशेज सीरीज के साथ इस चैम्पियनशिप की शुरुआत होगी।
                               

साल 2009 में आईसीसी को इस चैम्पियनशिप का विचार आया था फिर साल 2010 में इस विचार को स्वीकृति दे दी गई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह अभी तक नहीं चालू हो पाया था। लेकिन अब इसकी शुरुआत एक अगस्त से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज से होगी। इसी कड़ी में हम आपको टेस्ट विश्व कप के बारे में बताने जा रहे हैं। वहीं, इस एडिशन के समाप्त होने के बाद दूसरे एडिशन की शुरुआत होगी, जो अप्रैल 2023 तक चलेगी।

इस टेस्ट विश्व कप में कितने टीमें हिस्सा लेंगी

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग के आधार पर जो टीमें शीर्ष नौ में शामिल होंगी उन्हीं देशों के बीच यह चैम्पियनशिप दो साल तक खेली जाएगी। इस दौरान सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी। हर एक टीम तीन सीरीज अपने घरेलू ग्राउंड में और तीन विदेश में खेलेंगी।

हालांकि, यह चैंपियनशिप राउंड-रॉबिन आधार पर नहीं होगी, जिसमें सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना जरूरी हो। आखिर में जिन दो टीमों के सबसे ज्यादा अंक होंगे, उनके बीच इंग्लैंड में जून 2021 में फाइनल खेला जाएगा। फिर जो टीम ये मुकाबला जीतेगी वह टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतेगी।

टेस्ट सीरीज कम से कम दो टेस्ट मैचों से लेकर अधिकतम 5 टेस्ट मैचों तक की होगी। भले ही सीरीज कितने भी टेस्ट की क्यों ना हो, लेकिन अंक सभी को बराबरी के आधार पर मिलेंगे। आयरलैंड और अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला है।  

ऐसे मिलेंगे प्वाइंट्स

नियम के मुताबिक हर सीरीज के कुल 120 पॉइंट्स होंगे, जो हर सीरीज में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे। वहीं ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।

टेस्ट जीत टाई ड्रॉ हार
2 टेस्ट 60 30 20 0
3 टेस्ट 40 20 13.3 0
4 टेस्ट 30 15 10 0
5 टेस्ट 24 12 8 0

इन देशों से भिड़ेगा भारत

देश स्थान टेस्ट तारीख 
वेस्टइंडीज बाहर 2 सितंबर 2019 
दक्षिण अफ्रीका घर 3 अक्तूबर 2019 
बांग्लादेश घर 2 नवंबर 2019 
न्यूजीलैंड बाहर 2 फरवरी 2020 
ऑस्ट्रेलिया बाहर 4 नवंबर 2020 
इंग्लैंड घर 5 जनवरी 2021

यहां देखें पूरा शेड्यूलः

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
टीम
कुल मैच
घरेलू धरती पर मैच
विदेशी धरती पर मैच
इन देशों से मैच नहीं
1
भारत
18
10 (द. अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश)
8 (वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया)
पाकिस्तान, श्रीलंका
2
न्यूजीलैंड
14
7 (भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान)
  1. (श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश)
इंग्लैंड, द. अफ्रीका
3
द. अफ्रीका
16
9 (इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया)
7 (भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान)
बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
4
इंग्लैंड
22
11 (ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान)
11 (द. अफ्रीका, श्रीलंका, भारत)
बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
5
ऑस्ट्रेलिया
19
9 (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत)
10 (इंग्लैंड, बांग्लादेश, द. अफ्रीका)
श्रीलंका, वेस्टइंडीज
6

श्रीलंका
13
7 (न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश)
6 (पाकिस्तान, द. अफ्रीका वेस्टइंडीज)
भारत, ऑस्ट्रेलिया
7
पाकिस्तान
13
6 (श्रीलंका, बांग्लादेश, द. अफ्रीका)
7 (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड)
भारत, वेस्टइंडीज
8
वेस्टइंडीज
14
7 (भारत, द. अफ्रीका, श्रीलंका)
7(इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश)
ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान
9
बांग्लादेश
15
6 (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज)
9 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका)
इंग्लैंड, द. अफ्रीका