भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के लिए मिराज 2000 को भेजा गया था। हालांकि
मिराज जैसे ही भारत के पास कई ऐसे फाइटर जेट हैं जिनके नाम से ही दुश्मन देश की
सेनाएं कांपती हैं और बड़ी से बड़ी महाशक्ति को भारत इनकी मदद से धूल चटा सकता है।
1 सुखोई 30 एमकेआई
![]() |
| Sukhoi 30 MKI |
2- जगुआर
![]() |
| Jaguar fighter aircraft |
इस विमान का
निर्माण फ्रांस और युनाईटेड किंगडम ने मिलकर किया था। सबसे बड़ी खासियत ये है कि
यह फाइटर प्लेन दुश्मन देश के काफी अंदर जाकर हमला करने में माहिर है। इसकी दूसरी
खासियत ये है कि यह बहुत कम ऊंचाई से भी हमला करने में सक्षम है।
3 मिराज 2000
![]() |
| Mirage 2000 Fighter Aircraft |
यह मल्टीरोलसिंगल इंजन फाइटर प्लेन है जिसे फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। यह वही
डसॉल्ट कंपनी है जिसने राफेल विमान को बनाया है। भारत ने इसे 1982 में खरीदा था। इसे भारत में वज्र नाम दिया गया
है। कारगिल युद्ध में इसने महत्वपुर्ण भूमिका अदा की थी।
3 तेजस
![]() |
| Tejas fighter plane |
तेजस एक हल्के
वजन वाला भारत द्वारा विकसित किया गया लड़ाकू विमान है। यह एक साथ कई सारी
भूमिकाएं निभा सकता है। इसका निर्माण हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल)
द्वारा किया जा रहा है। इसकी खासियत ये है कि यह सिंगल सीट और सिगंल जेट इंजन वाला
मल्टीरोल लड़ाकू विमान है।
ये भी पढ़ें- किस देश के क्रिकेट खिलाडियों को सबसे अधिक मैच फीस मिलती है?
4- मिग-29 के
![]() |
| MiG-29K |
मिग 29 के एक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे भारतीयनौसेना के लिए रूस से खरीदा गया है। इसने ब्रिटेन में निर्मित सी हैरियर फाइटर
प्लेन की जगह ली है। अब भारत और रूस इसे मिलकर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- चुनाव में जमानत जब्त होना किसे कहते हैं?
5- मिग 21
![]() |
| MiG-21 fighter aircraft |
मिग 21 को भारत ने रुस से खरीदा था। यह विमान कई बार
अपनी काबिलियत भी दिखा चुका है। हालांकि इसके बारे में ये जानना जरूरी है कि इसे
लड़ाकू विमान को उड़ता ताबूत भी कहा जाता है। इसे सेना धीरे-धीरे सक्रिय सेवा से
हटाने का काम कर रही है।
6- मिग 27
![]() |
| MiG-27 Fighter Aircraft |
अन्य मिग विमानों
की तरह ये भी रूसी लड़ाकू विमान है जिसे भारत ने खरीदा था। हालांकि मूलरूप से इसका
निर्माण सोवियत संघ में मिकोयान-गुरेविच ब्यूरो द्वारा पूर्ण रूप से विकसित किया
गया था। बाद में इसे एचएएल लाइसेंस लेकर भारत में ही बनाने लगा। यह धरती से धरती पर
अटैक करता है और वायुसेना में कार्यरत है।
7- सी-130जे सुपर हरक्यूलिस
![]() |
| C-130J Super Hercules |
सी-130जे सुपर हरक्यूलिस फाइटर जेट को अमेरिका के
लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया है। यह चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन
विमान है। यह विमान दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर प्लेन में से एक है।
8- आईएल 76
![]() |
| IL-76 |
यह चार इंजन वाला
मल्टीरोल रणनीतिक एयरलिफ्टर विमान है। यह रूस के इल्य्शिन डिजाईन ब्यूरो द्वारा
निर्मित किया गया है। इसका प्रयोग मुख्यतः भारत में हवा में ही विमानों में ऑयल
रिफ्यूलिंग के लिए किया जाता है।
ये भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े विवाद, जो क्रिकेट को कर चुके हैं शर्मसार
9- बोइंग सी-17
विश्व के बड़े
मालवाहक जहाजों में से एक बोइंग सी-17 भारतीय वायु सेना में स्काइलॉर्ड्स स्क्वार्डन के नाम से शामिल है। इसकी बड़ी
खासियत ये है कि यह किसी भी ऊचांई और जगह पर आसानी से लैंड कर सकता है। अगर इसके
लैंडिंग में परेशानी आए तो इसमें मौजूद रिवर्स गियर विमान की मदद भी करता है। इस
विमान में चार इंजन होते हैं।










0 Comments