कीवर्ड-Top 10 Richest Countries in the World in Hindi, Richest Countries in the World in Hindi,  Countries with Highest GDP in Hindi, Countries with Highest GDP in the World in Hindi, दुनिया में सबसे अमीर देश, 
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को मापने का पैमाना या जरिया सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहलाता है। यह किसी भी अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है तथा यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य होता है।
top-10-richest-countries-in-the-world-in-hindi-

विश्व के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश

विश्व के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों की सूची अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन और यूएस केंद्रीय खुफिया एजेंसी की जीडीपी (पीपीपी) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है जिसपर नीचे चर्चा की गयी है:

10. हांगकांग

यह जनवादी गणराज्य चीन का आधिकारिक तौर पर प्रशासनिक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है।

9. संयुक्त अरब अमीरात


यह मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। तेल भंडार के मामले में विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है।

8. कुवैत


यह पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु देश है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है।

7. नॉर्वे


यह यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं।

6. आयरलैंड


यह उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का एक सम्प्रभु राज्य है। इसने दिसंबर 1955 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ली थी और 1973 में यूरोपीय संघ के पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिकसमुदाय (ईईसी) में शामिल हुआ था।

5. ब्रुनेई 


यह जंबुद्वीप में इंडोनेशिया के पास स्थित एक देश है। यहाँ राजतन्त्र है। 

4. सिंगापुर 

जीडीपी प्रति व्यक्ति ($): 93,680

यह विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। यह विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

3. लक्समबर्ग 

जीडीपी प्रति व्यक्ति ($): 112,710

यह एक छोटा यूरोपीय देश है, जो बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। यहाँ की स्थिर और उच्च आय वाली बाजार अर्थव्यवस्था में मध्यम वृद्धि, कम मुद्रास्फीति, और नवाचार का एक उच्च स्तर है।

2. मकाउ

जीडीपी प्रति व्यक्ति ($): 125,170

यह चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। यह पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है।

1. कतर

जीडीपी प्रति व्यक्ति ($): 129,360

यह अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है।


देश (रैंक) जीडीपी प्रति व्यक्ति ($)
1. कतर 129,360
2. मकाउ 125,170
3. लक्समबर्ग 112,710
4. सिंगापुर 93,680
5. ब्रुनेई 77,700
6. आयरलैंड 75,790
7. नॉर्वे 72,190
8. कुवैत 71,930
9. संयुक्त अरब अमीरात 69, 900
10. हांगकांग 63, 350